Champawat News: जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद को पितृशोक
चम्पावत, सितम्बर 16 -- Champawat News: चम्पावत। शक्तिपुरबुंगा से जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता और चम्पावत दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर उदय राज जोशी का निधन हो गया। 86 वर्षीय उदय राज जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। मुखाग्नि उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने दी। निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, प्रमुख अंचला बोहरा, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत आदि ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.