चम्पावत, नवम्बर 22 -- Champawat News: चम्पावत।जनपद में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के क्रम में जिला चिकित्सालय में 27, 28 और 29 नवंबर को तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। कनिष्क सर्जिकल एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून द्वारा अपोलो हॉस्पिटल्स के सहयोग से आयोजित यह शिविर तीनों दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, तंत्रिका तंत्र संबंधी रोग तथा हड्डी एवं जोड़ रोगों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जनरल फिजिशियन भी परामर्श देंगे। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: 27 से 29 तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर इसके अलावा ईसीजी, फेफड़ों की कार...