चम्पावत, सितम्बर 6 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद के जिला कारागार में लगभग 55 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य गतिमान है। आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण से कारागार प्रशासन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही संपूर्ण परिसर की व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार आएगा। डीएम मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद में संचालित निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला कारागार में निर्माणाधीन भवनों के कार्यों को भी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि परियोजना के पूर्ण होने पर इसका समुचित लाभ मिल सके।आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जा रहे आवासीय एव...