चम्पावत, अगस्त 13 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जिला अस्पताल में आभा ऐप से पंजीकरण किया जा रहा है। इससे मरीज घर बैठे पंजीकरण करा सकते हैं। इससे उन्हें ओपीडी टोकन मिल जाएगा। जिसके बाद उन्हें लाइन में लगने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। चम्पावत जिला अस्पताल में मरीजों को आभा ऐप से लंबी लाइन में लगने से राहत मिल रही है। सीएमएस डॉ.एचएस ह्यांकी ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हर नागरिक के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को सुरक्षित और डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीज आभा आईडी के माध्यम से घर बैठे अस्पताल में पंजीकरण कर ओपीडी टोकन प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल पहुंचने पर टोकन नंबर बताकर बिना लंबी लाइन में लगे ओपीडी पर्ची मिल सकेगी। बताया कि इसके लिए अस्पताल में विशेष हेल्प डेस्क और कर्मचार...