Champawat News: जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इस्तीफा दिया
चम्पावत, अगस्त 12 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जिला अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोहाघाट की स्त्री रोग विशेषज्ञ की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई है। चम्पावत जिला अस्पताल में बीते करीब डेढ़ साल से संविदा में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार ने पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। डॉ.अभिषेक जिला अस्पताल में एनएचएम के तहत तैनात थे। उनके इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार जिला चिकित्सालय चम्पावत में सेवाएं देंगी। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.