चम्पावत, अगस्त 11 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इसके अलावा बनबसा के स्ट्रांग फार्म में कुष्ठ रोगियों से मुलाकात कर राशन वितरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, श्याम सक्सेना, ईश्वरी प्रसाद, नीरज मिश्रा, रूपेश सक्सेना, राहुल राज, साहिल गिरी, सौरभ गिरी, गौरव जोशी, मानिकचंद, अर्जुन, राहुल शर्मा, अंकित, सूरज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...