चम्पावत, अगस्त 10 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 13 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डीएम ने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में रोजगार, किसान सम्मान निधि, सड़क, पेयजल, भूमि संबंधी प्रकरण, बकरी पालन, आर्थिक सहायता समेत तमाम मुद्दे उठाए गए। इस दौरान सौ आवेदन और शिकायतें उठीं। 13 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...