Champawat News: छतार वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने से दिक्कतें
चम्पावत, जुलाई 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। नगर पालिका के छतार वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। नागरिकों को रात के समय में आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने स्ट्रीट लाइट ठीक करने की मांग उठाई गई है। गौरतलब है कि नगर पालिका की ओर से वार्ड के विभिन्न मार्गो में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इन स्ट्रीट लाइटों को खोलने-बंद करने के लिए संबंधित बिजली के पोल पर ही स्विच भी लगाए गए हैं। लेकिन भारी बारिश के चलते कई पोलों पर लगाए गए स्विच के खराब होने के कारण रात के समय में स्ट्रीट लाईटें नहीं जल रही हैं। जिसकी वजह से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड निवासी नीरज कुमार, सौरभ कुमार, गौरीशंकर, मोहन चंद्र आदि ने जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाईट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.