चम्पावत, सितम्बर 2 -- Champawat News: सतीश जोशी,चम्पावत। तल्लापाल बिलौना के छतकोट गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। चम्पावत के छतकोट गांव में मंगलवार सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीण रमेश भट्ट, हरीश भट्ट, दीपक भट्ट, विमल भट्ट, जोगा भट्ट, भुवन भट्ट, पंकज भट्ट, ईश्वरी भट्ट आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति नहीं होने से दुधौरी ग्राम पंचायत की 1200 से अधिक की आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बताया कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज कराने दूसरे गांव की शरण लेनी पड़ रही है। इसके अलावा क्षेत्र में गुलदार भी दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बताया कि इस संबंध ऊर्जा निगम के अध...