चम्पावत, जुलाई 22 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। पटवारियों को अब चौकी में बैठ कर लोगों की समस्याएं सुनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी किए हैं। हर दिन सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक पटवारियों को चौकियों में रहना होगा। चम्पावत जिले में अब पटवारियों को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक चौकियों में बैठना अनिवार्य कर दिया गया है। इस दौरान पटवारी लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। डीएम मनीष कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। डीएम ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षकों के तहसील मुख्यालयों पर ही रहने और चौकियों से अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक पटवारियों को अनिवार्य रूप से चौकियों में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन ...