Champawat News: चयन ट्रायल्स नौ सितंबर से
चम्पावत, सितम्बर 3 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। खेल विभाग आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में बालक और बालिकाओं के प्रवेश चयन ट्रायल्स करेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल नौ व दस सितंबर को टनकपुर स्टेडियम में होगा। जनपद स्तरीय ट्रायल में चयनित उदीयमान खिलाड़ी 15 व 16 सितम्बर को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल्स फुटबॉल, बॉक्सिंग एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, वॉलीबॉल तथा क्रिकेट खेलों के लिए किया जाएगा। हर खेल में पांच से दस खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.