चम्पावत, अक्टूबर 23 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत रोडवेज स्टेशन में बसें नहीं जा सकेंगी। बस स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण के चलते ये निर्णय लिया गया है। सवारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सवारी उठाने के आदेश दिए गए हैं। चम्पावत रोडवेज स्टेशन में अब बसें नहीं जा सकेंगी। इस संबंध में मंडलीय प्रबंधक आलोक बर्नवाल ने आदेश जारी किए हैं। अब रोडवेज की बसें राष्ट्रीय राजमार्ग से सवारियों को बैठाएंगी। चम्पावत रोडवेज बस स्टेशन में 62 करोड़ रुपये से सिटी सेंटर बनाया जा रहा है। योजना के तहत सिटी सेंटर में बस स्टेशन, पार्किंग, कांप्लेक्स, बारात घर, छह वीआईपी गेस्ट रूम और कार्यालय बनाया जाना है। बेसमेंट में सौ वाहन क्षमता की पार्किंग, भूतल में 15 बसों की खड़े होने की क्षमता, दुकान और रेस्टोरेंट बनाए जाने हैं। इधर लोहाघाट के एजीएम धीरज वर्मा ...