चम्पावत, अगस्त 4 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में सिटी सेंटर योजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ। यशहर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए 62.33 करोड़ से योजना का निर्माण किया जाना है। सीएनडीएस के ईई गिरीश पंत ने बताया कि इस आधुनिक सिटी सेंटर को आम नागरिकों और पर्यटकों की हर जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। एक ही छत के नीचे व्यावसायिक दुकानें, पार्किंग, आधुनिक फूड कोर्ट और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कहा कि निर्माण कार्य को समय पर और सर्वोच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीकों व अतिरिक्त कार्यबल का उपयोग किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...