चम्पावत, अक्टूबर 6 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में 31 दिनी लाइट मोटर व्हीकल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से दिए जा रहे प्रशिक्षण में तकनीकि ज्ञान के साथ सड़क सुरक्षा की जानकारी भी दी। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने बताया कि युवाओं को 31 दिनी लाइट मोटर व्हीकल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया कि प्रतिभागियों को वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। साथ ही यातायात संकेतों, हेलमेट व सीट बेल्ट का महत्व, सुरक्षित ड्राइविंग, दुर्घटना से बचाव के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- चम्पावत में सड़क सुरक्षा की जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...