Champawat News: चम्पावत में फार्मासिस्टों का आंदोलन जारी
चम्पावत, सितम्बर 2 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में फार्मासिस्टों का आंदोलन जारी रहा। मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने काला फीता बांध विरोध जताया। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने का ऐलान किया। चम्पावत में बुधवार को दूसरे दिन भी फार्मासिस्टों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। संगठन जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने बताया कि फार्मासिस्ट लंबे समय से दस वर्ष की सेवा में प्रथम एसीपी का लाभ देने, उपकेंद्रों के 391 पदों को बहाल करने, फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू करने,उड़ीसा व असम की तर्ज पर दवा देने का अधिकार देने और चारधाम यात्रा ड्यूटी के देयकों का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों का आंदोलन जारी उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर 15 सितंबर तक काला फीता बांध कर विरोध किया जाएगा। बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.