चम्पावत, सितम्बर 5 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में दस सितंबर को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती मनाई जाएगी। तैयारी को लेकर हुई बैठक में डीएम मनीष कुमार ने निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में शनिवार को पंत जयंती की तैयारी को लेकर बैठक हुई। डीएम ने जिले में स्थापित पंडित पंत की प्रतिमाओं और स्थलों की सफाई और रंगरोगन के निर्देश दिए। बताया कि मुख्य कार्यक्रम सुबह दस बजे कलक्ट्रेट परिसर में होगा। साढ़े दस बजे नगर पालिका चम्पावत स्थित पंत पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी होगी। सभी कार्यालयों में पंत के चित्र पर माल्यार्पण होगा। विद्यालयों में प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में डॉ. जीएस खाती, एसडीएम विपिन चंद्र पंत, सीईओ मानसिंह, पंत फाउंडेशन के संयोजक श...