Champawat News: चम्पावत में दिया जाएगा अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण
चम्पावत, नवम्बर 2 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। यूथ फाउंडेशन शारीरिक और लिखित परीक्षा की जानकारी देगा। इसको लेकर डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चम्पावत में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा। प्रशिक्षण के लिए जिले के सौ युवाओं का चयन किया जाएगा। इसकी चयन प्रक्रिया चल रही है। भर्ती को लेकर डीएम मनीष कुमार ने गोरलचौड़ का निरीक्षण किया। डीएम ने ईओ भारत त्रिपाठी से प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। युवाओं को स्थानीय स्तर पर नियमित अभ्यास करने, शारीरिक दक्षता बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी तैयारी बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल का यूथ फाउंडेशन युवाओं को सैन्य सेवाओं में भर्ती की तैयारी कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.