चम्पावत, अगस्त 19 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। चम्पावत में गौरा महोत्सव शुरू हुआ। महिला श्रद्धालुओं ने गौरा महेश की मूर्ति का निर्माण किया। बाद में शोभा यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने उपवास रख हाथ में डोर धारण किया। उन्होंने ये भुख भदौ गौरा मात आछ हो...आदि गीतों का गायन किया। चम्पावत में बुधवार को सातूं आठूं पर्व का शुभारंभ हुआ। मल्लीहाट, तल्लीहाट और मोटर स्टेशन की महिला श्रद्धालुओं ने शांत बाजार में सं, बंश, धान, माना, तिल और तुलसी से गौरा, महेश और गणेश की मूर्ति का निर्माण किया। इसके बाद महिलाओं ने शांत बाजार से मल्लीहाट स्थित जानकी बिष्ट के आवास तक शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने लावन चलियो धांधुरी का फूल...समेत तमाम गीतों का गायन किया। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पुरोहित कौशल कुलेठा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न क...