चम्पावत, अक्टूबर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी,चम्पावत। चम्पावत में आशा वर्कर ने हुंकार भरी। उन्होंने नारेबाजी के बीच कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान नियमित करने समेत सात सूत्रीय मांग पूरी करने को कहा। मांग पूरी न होने पर 22 नवंबर को सीएम आवास कूच करने का ऐलान किया। चम्पावत में शनिवार को जिले भर की आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। संगठन जिलाध्यक्ष सरोज पुनेठा के नेतृत्व में रैली नारेबाजी के बीच कलक्ट्रेट पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर राज्य सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। कहा कि मांगों को लेकर सीएम धामी से कई बार मुलाकात की। लेकिन अब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है। आशा वर्कर्स मातृ शिशु सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य विभाग के हर अभियान में योगदान दे रही हैं। लेकि...