चम्पावत, सितम्बर 8 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जिले के न्यायालयों में तैनात अभियोजकों के बीच कार्य विभाजित किया है। लोक अभियोजक दीपा रानी को विशेष लोक अभियोजक नामित किया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि गृह अनुभाग के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था की गई है। जारी आदेश के अनुसार डीजीसी फौजदारी विद्याधर जोशी बीएनएस के तहत सत्र परीक्षण वादों की पैरवी करेंगे। साथ ही वह थाना टनकपुर एवं थाना बनबसा के एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामले देखेंगे। विशेष लोक अभियोजक दीपा रानी पॉक्सो, एससी-एसटी, भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट और अन्य विशेष न्यायालयों से संबंधित मामलों की पैरवी करेंगी। वह कोतवाली चम्पावत एवं थाना लोहाघाट के एनडीपीएस से संबंधित मामले भी देखेंगी। एडीजीसी फौजदारी कुंदन सिंह बीएनएस के सत्र परीक्षण वादों के साथ थाना पाटी, कोतवाली पंच...