चम्पावत, नवम्बर 17 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में केंद्रीय टीम ने जिले में जल संरक्षण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। टीम की रिपोर्ट के आधार पर निर्णायक समिति अंतिम विजेताओं का चयन करेगी। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जिला स्तरीय सारा टीम ने केंद्रीय निरीक्षण दल को विभिन्न जल संरक्षण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कराया। केंद्रीय जल आयोग टनकपुर के उपमंडल अभियंता सोनू कुमार और कनिष्ठ अभियंता मनीष कुशवाह ने कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता का मूल्यांकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...