चम्पावत, अक्टूबर 4 -- Champawat News: चम्पावत। जिले के कालूखान क्षेत्र में स्थित फुटलिंग मेला स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसके लिए शासन की ओर से वन विभाग को 65.65 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल सौंदर्यीकरण कार्य के लिए वन विभाग की ओर से ई टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि कालूखान में स्थित फुटलिंग मेला स्थल स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां विभिन्न अवसरों पर धार्मिक आयोजनों के साथ ही मेले महोत्सवों का आयोजन किया जाता है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फुटलिंग मेला स्थल के सौंदर्यीकरण का ऐलान किया था। चम्पावत के प्रभागीय वनाधिकारी धिनो पुरूषोत्तमन ने बताया कि चम्पावत वन प्रभाग में मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत फुटलिंग म...