चम्पावत, अक्टूबर 28 -- Champawat News: योगेश जोशी, बनबसा। बनबसा के चंदनी भजनपुर में रामलीला जारी है। यहां राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र गुरुंग, होशियार चंद और प्रेम चंद ने रामलीला का शुभारंभ किया। राम के पात्र कमलेश जोशी, लक्ष्मण के वंश बिष्ट, सीता के शौर्य जोशी, भरत के श्रेयस जोशी, शत्रुघ्न के नैतिक चंद, केवट के पंकज गुरुंग, सुमंत के प्रकाश गोस्वामी और दशरथ के पात्र वैभव मुरारी ने शानदार अभिनय किया। यहां कमेटी अध्यक्ष कृष्णानंद लेखक, उपाध्यक्ष नारायण चंद, डायरेक्टर उमेश भट्ट, सह-डायरेक्टर रमेश चंद रामू, पंकज गुरुंग, अर्जुन चंद, सूरज चंद गिरीश कापड़ी आदि ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- Champawat News: पचपकरिया में शुरू हुई रामलीला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...