चम्पावत, सितम्बर 24 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने घर में घुस कर चोरी करने की घटना का खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया सोने का झुमका बरामद किया है। टनकपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि बीते 22 सितंबर को मनिहारगोठ, टनकपुर निवासी हफीजन खातून ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि अज्ञात ने उनके घर में घुस कर एक तोला वजनी सोने का झुका और 11200 रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि खोजबीन के बाद पुलिस ने अमान अली उर्फ मुन्ना कोड़ी, आसिफ हुसैन और मुकेश कुमार उर्फ मुक्कू तीनों निवासी मनिहारगोठ को बीते 23 सितंबर को दबोच लिया। उनके पास से चोरी किया सोने...