Champawat News: ग्रामीणों ने पैंच वर्क का विरोध किया
चम्पावत, सितम्बर 29 -- Champawat News: चम्पावत। सिप्टी-सैंदर्क सड़क में पैंच वर्क का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने सड़क में पैंच के बजाय हॉटमिक्स करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में सिप्टी से सैंदर्क को जोड़ने वाली सड़क में पैंच वर्क किया जा रहा है। कहा कि सामान्य पैंच वर्क किए जाने से सड़क के लंबे समय तक टिकने की संभावना नहीं है। ग्रामीणों ने इस कार्य को तत्काल रुकवाते हुए उसके स्थान पर हॉटमिक्स किए जाने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Champawat News: सिप्टी-सैंदर्क सड़क में पैंच वर्क का ग्रामीणों ने विरोध किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.