चम्पावत, जुलाई 17 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। गोशनी खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति स्थल के स्वीकृत 20 लाख रुपये की धनराशि वापस लाने की मांग पर लोगों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा के नेतृत्व में धरना में बैठे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत गोशनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्ष देव ओली, दयाराम ओली और दुर्गा दत्त ओली की स्मृति स्थल के विकास हेतु पिछले वर्ष 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए लघु सिंचाई विभाग, चम्पावत को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। विभाग ने स्थल का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित करने के साथ परियोजना का इस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया था। कहा कि अब स्वीकृत धनराशि को किसी अन्य स्थान के लिए स्थानांतरित कर दिया गया ह...