चम्पावत, अगस्त 6 -- Champawat News: नवी अंसारी, बनबसा। गोवंश से क्रूरता के आरोपी सोहेल को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में क्रूरता निवारण अधिनियम धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बनबसा पुलिस ने गोवंश के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का प्रयास करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। बीते बुधवार को बजरंग दल के जिला संयोजक पवन मेहता की तहरीर के बाद आरोपी सोहेल के खिलाफ 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध क्रूरता निवारण अधिनियम धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को आरोपी सोहेल को हिरासत में ले लिया गया।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...