चम्पावत, अक्टूबर 19 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। जिले के नगरीय और ग्रामीण स्थानों में रामलीला मंचन चरम पर पहुंचता जा रहा है। फुलारागांव, मल्लीहाट, सूखीढांग, कोट अमोड़ी में रामलीला जारी है। इधर, गोली बिरगुल और सैंदर्क में रारामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। चम्पावत में रामलीला जारी है। गोली बिरगुल में जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना, प्रधान सरिता महराना, भावना बिष्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा बिष्ट ने रामलीला का शुभारंभ किया। दर्जाधारी मुकेश महराना ने संस्कृति संरक्षण में सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह महराना, रामलीला कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष बीरू बिष्ट, विजय महराना, अशोक सिंह बिष्ट, अंबा दत्त जोशी, कुंदन बिष्ट, नवीन सिंह महराना, भुवन सिंह महराना, विक्रम सिंह, घनश्याम जोशी, जीवन सिंह महराना, श्या...