चम्पावत, अगस्त 6 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी,पाटी। देवीधुरा क्षेत्र में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। घटना में महिला बाल-बाल बच गई। उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। पखेटी गांव में बीते चार अगस्त की रात की घटना है। जानकारी के मुताबिक बीते चार अगस्त की रात करीब दस बजे देवीधुरा के पखोटी गांव में घात लगा कर बैठे गुलदार ने जानकी देवी पत्नी उमेद सिंह पर हमला कर दिया। घायल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में उपचार किया गया। गुलदार ने जानकी देवी के पैर में हमला किया। उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। इधर गुलदार के हमले से गांव में दहशत है। प्रधान सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, क्षेत्र पंचायत शांति देवी, प्रकाश सिंह महरा आदि ने ग्रामीणों ने महिला को मुआवजा देने और हमलावर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस...