Champawat News: गुलदार के डर को कम करने के लिए झाड़ी कटान किया
चम्पावत, अक्टूबर 12 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। राजकीय पालिटेक्निक में गुलदार की आवाजाही की आशंका को देखते हुए परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुरुष छात्रावास के आसपास तथा खेल मैदान को जोड़ने वाले मार्ग पर उगी झाड़ियों का कटान कर उनका निस्तारण किया गया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में तथा छात्रावास वार्डन मयंक बिष्ट के निर्देशन में छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने अभियान में भाग लिया। विद्यार्थियों ने छात्रावास के चारों ओर उगी झाड़ियों की सफाई की और मार्ग को साफ किया। इस पहल का उद्देश्य परिसर को स्वच्छ रखने के साथ ही गुलदार की संभावित गतिविधियों से उत्पन्न खतरे को कम करना था।अभियान में अनुज चंद्र, मनोज, गौरव सती, प्रियांशु धामी, विनय राजभर, देवेश चंद्र, रोशन परगाई, सुमित मेहता, मयंक शर्मा, सौरभ भट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.