Champawat News: गांव आमखर्क में 79 साल बाद रोड बनने पर आभार जताया
चम्पावत, अक्टूबर 27 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। सूखीढांग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव आमखर्क में 79 साल बाद सड़क बनेगी। इसको लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने डीएम मनीष कुमार का आभार जताया। समिति के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी का कहना है कि तीन साल पूर्व मंजूर सड़क में वन अनापत्ति सबसे बड़ी अड़चन बन रही थी, लेकिन अब वन अनापत्ति मिलने से रोड का काम शुरू हो सकेगा। चौड़ाकोटी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा डीएम मनीष कुमार ने इस बाधा को दूर करवाने में अहम भूमिका निभाई है। डीएम को सम्मानित करने वालों में महेश चौड़ाकोटी, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त जोशी और भाजपा नेता सुरेंद्र बोहरा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: गहतोड़ा गांव तक होगा सड़क सुधारीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.