Champawat News: गरीबी उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम
चम्पावत, अक्टूबर 17 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। नंदा कॉवेंट स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गरीबी उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी तथा परा विधिक स्वयंसेवक विजेंद्र अग्रवाल, शमशाद बानो और अजय गुरुरानी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को गरीबी उन्मूलन के उपायों, कानूनी अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और समाज में समानता एवं जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक जानकी खर्कवाल प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति चंद उपप्रधानाचार्य श्रीमती पुष्या भह तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.