चम्पावत, सितम्बर 20 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय अष्टम गणेश महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महोत्सव के तहत पुरोहित पंडित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, प्रदीप पांडेय और दीपक चंद्र पाठक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद कथा व्यास कमल शिव योगी ने प्रवचन करते हुए भगवान शिव के पावन स्वरूप, उनके विवाह प्रसंग और शिव महिमा का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...