चम्पावत, सितम्बर 23 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। खेल सचिव अमित सिन्हा ने छमनिया चौड़ स्थित निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान खेल सचिव ने स्पोर्ट्स कॉलेज की बालिका खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा से बालिका खिलाड़ियों को दी जा रही ट्रेनिंग, शिक्षा और खान-पान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खेल सचिव ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...