चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। दिगालीचौड़ जीआईसी के दो विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी ने बताया कि मदन रैंसवाल ने तीन हजार और अंकिता ने छह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। बताया कि दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पीटीए अध्यक्ष बृजेश ढेक, ललित भटट , गोविंदी देवी, गार्गी गंगवार आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...