Champawat News: खाद्य तेल का तलने में अधिक उपयोग न करें
चम्पावत, नवम्बर 27 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत बाजार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने दुकानदारों से खाद्य तेल का तलने में अधिक उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए। चम्पावत में शुक्रवार को खाद्य तेल के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि खाद्य तेल को बार-बार गर्म करने अथवा एक ही तेल में खाद्य पदार्थों को दो बार से अधिक तलने से तेल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने खाद्य पदार्थों को तलने के लिए एक ही तेल का दो बार से अधिक उपयोग न करने तथा खाद्य तेल के सुरक्षित उपयोग के संबंध में खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Almora News: खाद्य तेल का दोबारा इस्तेमाल रोकने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.