Champawat News: क्वित में प्रियांशु और रोहित विजेता बने
चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट जीआईसी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग क्विज प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ डॉ.गोविद बिष्ट और गिरधर फत्र्याल ने किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र गड़कोटी ने बताया कि जूनियर में राउमावि पड़ासौंसेरा के प्रियांशु पहले, बाराकोट के तेजस अधिकारी दूसरे और जीआईसी बरदाखान के तरुण जोशी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर में जीआईसी बाराकोट के रोहित व हर्षित, और जीआईसी बापरू की रंजना विजेता बनीं। आयोजन में विज्ञान समंवयक सतीश गहतोड़ी, जगदीश अधिकारी, प्रकाश जोशी, शिवशंकर भट्ट, पारस जुकरिया, अंजू फर्त्याल, रीतू गोस्वामी, प्रियंका जोशी, मनीष सामंत, खिलानंद जोशी, हरीश पांडेय और प्रदीप भट्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.