चम्पावत, अक्टूबर 18 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्यगिकी प्रीमियर लीग हुई। शुभारंभ प्रमुख अंचला बोहरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से प्रतिभागियों को उचित मंच मिलता है। क्विज प्रतियोगिता में मोहित और दीपांशु विजेता बने। चम्पावत नर्सिंग कॉलेज में यूकॉस्ट की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर आधारित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग में ​ओपीएस लोहाघाट के मोहित पांडेय पहले, जीआईसी धौन की निशा बोहरा दूसरे और जीआईसी चम्पावत की वंदिता पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में जीआई पनिया के दीपांशु जोशी, जीआईसी बाराकोट के तेजस अधिकारी औ राउमावि निलौटी के रोशन भट्ट विजेता बने। यह भी पढ़ें- Cham...