चम्पावत, सितम्बर 8 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। श्री कूर्माचंल ऐग्लो संस्कृत विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह मेहता के असामयिक निधन पर शोक जताया गया। स्वर्गीय मेहता लंबे समय से स्कूल प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक शंकर दत्त पांडेय, प्रबंधन समिति अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, सहायक प्रबंधक उमापति जोशी, मंत्री गिरीश चंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ पांडेय आदि ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...