चम्पावत, सितम्बर 4 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घरों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने माखन और बांसुरी के साथ लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...., नंद के घर जन्मे कन्हाई और हरे कृष्ण, हरे कृष्ण के जयकारे लगाए। पुरोहित मदन कलौनी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर रात्रि जागरण, भजन और कीर्तन होते हैं। यह भी पढ़ें- रात 12 बजे मंदिरों में हुआ श्रीकृष्ण का जन्म यह भी पढ़ें- Roorki News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Deogarh Ne...