चम्पावत, अगस्त 4 -- Champawat News: चम्पावत। पालिका ने घर-घर हरा व नीला कूड़ादान वितरण अभियान का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय निर्देशन में लोगों को कूड़ेदान बांटे गए। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत निर्धारित श्रेणियों के अनुसार कूड़े का पृथक्कीकरण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जैविक गीला अवशिष्ट, अजैविक सूखा अवशिष्ट, सैनिटरी वेस्ट तथा विशेष देखभाल युक्त घरेलू अपशिष्ट को अलग-अलग एकत्रित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही निस्तारित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...