चम्पावत, सितम्बर 6 -- Champawat News: सतीश जोशी, टनकपुर। कुमाऊनी महिला क्लब की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में मीडिया प्रभारी ऋचा भट्ट के विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जानकी खर्कवाल रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी महिला सदस्य गोपियों के रूप में पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं वृंदावन की छटा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की सुंदर झाँकी प्रस्तुत की गई। पार्वती खर्कवाल ने नंदबाबा तथा शांति जोशी ने यशोदा मैया की भूमिका निभाई। नंदबाबा के रूप में ...