Champawat News: कार और स्कूटी में भिड़ंत, स्कूटी सवार घायल
चम्पावत, नवम्बर 18 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंतोली के समीप इनोवा और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार सुबह 21 वर्षीय निर्मल सिंह बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह निवासी तल्ला बापरू स्कूटी से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बंतोली के समीप सामने से आ रही इनोवा कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया। युवक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इनोवा वाहन को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.