Champawat News: कलश यात्रा के साथ बिसंग में शिव महापुराण कथा शुरू
चम्पावत, जुलाई 16 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। बिसंग के शिवज्यू मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धज कर प्राकृतिक जल स्रोत से शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया वहीं युवाओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाकर क्षेत्र को भक्ति के रस में शराबोर कर दिया। गुरुवार को पुरोहित गोपाल मुरारी, उमेश पांडेय, हरीश मुरारी ने गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवगृह पूजन,मूल पाठ कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा वाचक व्यास बाबा आदित्य दास ललित प्रसाद पांडेय ने कुमाऊनी बोली में भगवान शिव की महिमा के गुणगान, शिव कथा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शिव पुराण के श्रवण मात्र से ही कलयुगी मनुष्यों का मन शुद्ध हो जाता है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.