चम्पावत, जुलाई 19 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में कनेड़ी के कालेशन मंदिर में आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव के दूसरे दिन भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर के पुजारी दीप जोशी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पुरोहित रघुवर दत्त चिलकोट ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। दोपहर बाद मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ, जिसमें महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से मां भगवती की स्तुति की। महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि तृतीय दिवस के कार्यक्रमों में दिन में दुर्गा स्तुति, मंदिर परिसर में पौधा रोपण, जवान उठाना, रात्रि में जागरण, भजन-कीर्तन और झोड़ा गायन जैसे आयोजन होंगे।इस दौरान जगदीश जोशी, देवता दीप जोशी,नरेश पांडेय, प्रमोद जोशी, कैलाश जोशी, रामू जोशी,हिमांशु जोशी, प्रकाश जोशी, महेश पांडेय, प्रदीप ...