चम्पावत, अक्टूबर 16 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी में पैदल मार्च का आयोजन किया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। कमांडेंट ने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज थीम के तहत छह किमी का पैदल मार्च किया। बताया कि इसका मकसल बल कार्मिकों व आम जन को शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरुक करना था। पैदल मार्च वाहिनी मुख्यालय से मुड़ियानी गांव तक निकाला। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार, शिव राम उप कमांडेंट, नवीन कुमार, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...