चम्पावत, अक्टूबर 19 -- Champawat News: बनबसा। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने स्पेशल पेट्रोलिंग के दौरान शारदा बैराज के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास काले रंग की पोलीथिन में 25 प्रोमेथोजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन, 4 डायजेपाम इंजेक्शन, 24 बुप्रेनोरफाइन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन, एक बुप्रेनोरफाइन इंजेक्शन बरामद किए। ड्रग इंस्पेक्टर से इंजेक्शन की जांच कराने पर इंजेक्शन प्रतिबंधित पाएं गए। उप कमांडेंट प्रियदर्शनी निहारिका राय ने बताया कि आरोपी के पास से मिले इंजेक्शन प्रतिबंधित है और यह नशा करने के लिए प्रयोग किया जाता है। आरोपी यहां इंजेक्शन पीलीभीत से लेकर नेपाल बेचने के लिए जा रहा था। थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि आरोपी सनी निवासी नेपाल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...