चम्पावत, अगस्त 13 -- Champawat News: चम्पावत। एनालॉग पनीर की बिक्री को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री के तीन सैंपल जांच के लिए भेजे। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि एनालॉग पनीर को लेकर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान फास्ट फूड सेंटर, बेकरी, मिठाई और रेस्टोरेंट की जांच की। उन्होंने व्यापारियों को एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पनीर के चार नमूने जांच के लिए भेजे, रेस्टोरेंटों में सफाई के निर्देश यह भी पढ़ें- रामनगर में पनीर, दूध के पांच सैंपल लिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...