चम्पावत, जुलाई 13 -- Champawat News: चम्पावत। गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग में पॉटहोल और पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का भराव कंक्रीट से किया जा रहा है। एनएच के ईई विभोर गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देशों के अनुपालन में पॉटहोल्स का कंक्रीट से भराव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...