Champawat News: एडीएम केएन गोस्वामी ने की वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की समीक्षा
चम्पावत, जुलाई 19 -- Champawat News: चम्पावत। एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी परियोजनाओं से जुड़े वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि कतिपय महत्वपूर्ण प्रकरण उच्च स्तर पर प्रक्रियाधीन व लंबित हैं, जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। इस पर एडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उच्च स्तर पर निरंतर समन्वय एवं प्रभावी संपर्क स्थापित करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। एडीएम ने नगर पंचायत बनबसा के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लंबित ट्रचिंग ग्राउंड के प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.